किस दिग्गज क्रिकेटर ने बचाया था विराट कोहली का करिअर, उसी ने कप्तान भी बनाया, हुआ बड़ा खुलासा

36
virat kohli career

Cricket Sports: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में लाखों फैंस हैं, जो उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग के दीवाने रहते हैं। लेकिन वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम को नई बुलंदियों पर पहुँचाया था, हालांकि उन्होंने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर एम एस धोनी ने पटरी पर लाने का काम भी किया था।

हालांकि इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह सहवाग ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। वीरेंद्र सिंह सहवाग ने बताया की महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के कप्तान की कमान संभालने के साथ साथ विराट कोहली के करियर को भी सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विराट कोहली के कंधे पर था महेंद्र सिंह धोनी का हाथ

virat kohli help by dhoni

जबकि आज विराट कोहली को उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, जिनका करियर साल 2012 में बहुत ही ज्यादा मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उस समय टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो रहा था, जिसमें विराट कोहली लगातार बहुत खराब प्रदर्शन कर रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को टीम में रखा

जबकि ऐसे में सिलेक्टर्स विराट कोहली की जगह किसी नए खिलाड़ी (रोहित शर्मा) को टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को टीम में रखा। और इसके बाद पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का ठीकठाक प्रदर्शन रहा और अपनी टीम के लिए पहली पारी में 44 रन और दूसरी पारी में 75 रन बनाए थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली पर भरोसा दिखाया

dhoni and virat

जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली पर भरोसा दिखाया था, जिसके बदले विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए जरूरी रन जुटाए थे। अगर उस दिन महेंद्र सिंह धोनी टीम सिलेक्टर्स की बात मान कर विराट को टीम से बाहर निकाल देते, तो शायद विराट कोहली का करियर खराब भी हो सकता था।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।