ऐसी कौन-सी मछली है जो हवा में उड़ती है तथा पानी में तैरती है ?

785

गरनाई मछली एक ऐसी मछली है जो हवा में उड़ती है। थोड़ा नहीं लगभग 200 से लेकर 400 मीटर तक हवा में उड़ती है। आकार में कुछ 45 सेमी. की यह मछली पानी में बहुत तेजी से तैरती है और पानी की सतह पर आकर अपने पंख फैला लेती है।
कुछ सेकेंड सतह पर तैरकर यह मछली हवा में उड़ने लग जाती है। इस मछली ने हवा में उड़ने की इस काबिलियत को शिकारी मछलियों से बचने के लिए अपने अंदर विकसित किया है।
जब सॉर्ड फिश, टूना, मैकेरेल और मर्लिन जैसी शिकारी मछलियां फ्लाइंग फिश पर हमला बोती हैं तो यह मछली लगभग 60 किमी/घंटा की रफ्तार से पानी की सतह पर तैरकर अपने चारों पंखों को खोल लेती है और हवा में उड़ने लगती है।