Waterfalls in Uttar Pradesh : गर्मी के मौसम में लोग अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों का रूख करते है, जहां वह ठंडी जलवायु के साथ झरनों का लुफ्त भी उठाते हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि भारत में झरने सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही मौजूद हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं।
जब झरनों की बात आती है तो हमारे दिमाग में सीधा किसी और देश या फिर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों का ख्याल आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश में भी कई बेहद सुंदर झरने मौजूद हैं। यहां हम आपको इन्हीं झरनों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर आपका दिल वहां से लौटने का नहीं करेगा। मानसून के दौरान इन झरनों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।
राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और झरना देखने का शौक रखते हैं, तो आपको चंदौली जिले में स्थित राजदारी और देवदारी झरने का रूख करना चाहिए। यह झरना 65 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है, जिसका ठंडा पानी न सिर्फ गर्मी को दूर करता है बल्कि शरीर को तरो ताजा भी करता है। यह झरना चंद्रप्रभा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बीच स्थित है, जो उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत झरना माना जाता है।

BEST HOTEL IN CHANDAULI BOOK NOW
BEST HOTEL LIST IN CHANDAULI CLICK HERE
लखनिया वॉटरफॉल

मिर्जापुर के अहरौरा में स्थित लखनिया वॉटरफॉल पूरे शहर की शान माना जाता है, जो लगभग 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। इस झरने को आपने मिर्जापुर नामक वेब सीरिज में भी देखा होगा, जो स्थानीय लोगों के लिए मौज मस्ती और एडवेंचर का स्थान है। इस जगह पर आप ट्रेकिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं, जबकि लखनिया वॉटरफॉल के आसपास अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

BEST HOTEL IN MIRZAPURBOOK NOW
BEST HOTEL LIST IN MIRZAPUR CLICK HERE
सिद्धनाथ की दारी

उत्तर प्रदेश के जौगढ़ में स्थित सिद्धनाथ की दारी नामक एक बहुत ही खूबसूरत झरना बहता है, जो लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने के आसपास बहुत ही हरियाली मौजूद है, जो सिद्धनाथ की दारी को एक खूबसूरत और आकर्षक लुक प्रदान करती है। इस झरने का नाम सिद्धनाथ बाबा के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने प्राचीन समय में यहां योग साधना की थी।

NEARBY BEST HOTEL IN MIRZAPURBOOK NOW
NEARBY BEST HOTEL LIST IN MIRZAPUR CLICK HERE
मुक्खा फॉल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित मुक्खा फॉल पूरे राज्य में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जिसका पानी मॉनसून के समय में लबालब बहता रहता है। मुक्खा फॉल रोबर्ट्सगंज घोरावल रोड पर स्थित है, जहां ज्यादातर लोग अपने परिवार या पार्टनर के साथ आना पसंद करते हैं।

BEST HOTEL IN ROBERTSGANJ BOOK NOW
BEST HOTEL LIST IN ROBERTSGANJ CLICK HERE
तो ये थे उत्तर प्रदेश में मौजूद कुछ अनसुने झरनों के नाम, जिनके बारे में शायद आपने भी पहली बार सुना होगा। ऐसे में अगर आपको कभी झरने के ठंडे पानी में नहाने का मन करे, तो पहाड़ों का रूख करने के बजाय अपने ही राज्य में चक्कर जरूर लगा लें।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना न भूलें।