Honeymoon Destinations: शादी के बाद हर कपल कुछ यादगार लम्हें बिताने के लिए हनीमून ट्रिप प्लान करता हैं। भारत में कई सारी जगह ऐसी हैं जिसे आप प्रॉपर हनीमून डेस्टिनेशंस कह सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपकों भारत की वहीं मशहूर डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे।
यदि आप भी अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते है। तो पूर्वोत्तर में स्थित वो हसीन वादियां और खूबसूरत नज़ारे आपका इंतजार कर रहे हैं। उस जगह की खूबसूरती और बेस्ट क्वालिटी का स्पा फ्रेश डिशिस के साथ कैंडल लाइट डिनर और मस्ती से भरा सफर आप के अंदर जोश भरने के लिए काफी होता है। लंबे हनीमून के लिए पूर्वोत्तर (Northeast India) की जगह बहुत अच्छी है। आइये जानते है कौन कौन सी है वो जगह।
गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक (Gangtok) भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम (Sikkim) की राजधानी है। कुछ समय पूर्व काठमांडू (Kathmandu) जो नेपाल की राजधानी है। एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन हुआ करता था। परंतु अब गंगटोक में कैसीनो की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही वही चीज़े मिलेगी, जो काठमांडू में है।
गंगटोक शहर में पर्यटक स्थलों में सबसे खास सुसुलाखंग रॉयल चैपल और सारनाथ से प्रेरित होकर बनाया गया हिरण पार्क हैं। इसके अतिरिक्त भी सचिवालय और ऑर्किड सेंचुरी में भी जाया जा सकता है, जहां ऑर्किड की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां उपलब्ध हैं।
गंगटोक, सिक्किम
— Hariom Pandey (@hariompandeyMP) September 26, 2020
Gangtok_Sikkim pic.twitter.com/8EQP1NZWmH
हनीमून की यादगार शॉपिंग के लिए कॉटेज इंडस्ट्रीज, सिक्किम का मार्किट काफी अच्छा और सस्ता हैं। इस मार्किट में सिक्किम का सबसे प्रसिद्ध उत्पाद जैसे कालीन, थांगका दीवार के पर्दे, शर्ट, जूते, मखमली फर से बनी शॉल और लकड़ी की नक्काशी के समान कम दाम में और क्वालिटी में मिल जाते है।
अगर गंगटोक जाते है, तो वहाँ का भव्य चांगू झील जरूर जाए। शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित चांगू झील फोटोग्राफी के लिए काफी मशहूर है। गंगटोक से करीब 150 किलोमीटर दूर युमथांग घाटी है जिसे “फूलों की घाटी” (Flowers Valley) भी कहते है।
पश्चिम बंगाल का कैलिम्पोंग

कालिंपोंग (Kalimpong) पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जीलिंग जिले में स्थित है। कलिंगपोंग 1700 ई. तक सिक्किम का एक भाग रहा है। पूर्वोत्तर भाग (Northeast India) में समुद्र तल से करीब 4 हजार फीट की ऊँचाई पर यह शहर बसा है। विशाल पहाड़ियों के बीच स्थित कालिंपोंग काफी गुप्त और राज़ों से भरी हुई जगह है।
Nature God’s own canvas ! After the rain. #Kalimpong #Naturelover #IncredibleIndia #fresh pic.twitter.com/cKKD7py3E9
— राई रविन्द्र 🇮🇳 (@Rubndraw) August 16, 2020
यह जगह प्रेमियों के लिये काफी खास है। यहाँ शांत, सुख माहौल के साथ काफी सुंदर सूंदर फूलों जैसे ऑर्चिड, एमरीलिस, गुलाब, डहेलिया और ग्लैडिओली के लिए फेमस है। कालिंपोंग की शानदार नर्सरी और दरपिन दारा के खूबसूरत नजारों के साथ तीस्ता और रिआंग नदिया भी बहुत अच्छी है जहां आप अपनी रोमाटिंक सफर का मजा ले सकते है।
शिलांग, मेघालय

हरी घाटियां, नीला आसमान और दूध जैसे सफेद झरने, यह सभी नजारे शिलांग को बेहद रंगीन बनाते हैं। यहां आपको हर गली में चहल पहल दिखेगी, बाजारों की रौनक आपको कुछ न कुछ खरीदने पर मजबूर कर सकती है। शिलांग में आप देश का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल, नोहकालीकाई वॉटरफॉल का मजा ले सकते हैं। अगर आपको कलाकृतियों को देखने का बहुत शौक है, तो आप डॉन बॉस्को सेंटर में जाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। भारत की विविध संस्कृतियों को जानने में रुचि रखने वाले कपल्स को शिलांग जरूर जाना चाहिए।
Under the Swadesh Darshan Scheme, log huts have been built at Mawdiangdiang in Shillong, Meghalaya under the Ministry of Tourism for the development of the state.#DekhoApnaDesh pic.twitter.com/FzKuzYY9bs
— Ministry of Tourism (@tourismgoi) September 12, 2021
यहां के बाजार में शिलांग की फेमस चीज़ और फैशनेबल सामान भी है, जिसे आप यादगार के तौर पर खरीद सकते है। साथ ही मेघालय की सबसे ऊंची चोटी शिलांग पीक पर पिकनिक का मजा भी लिया जा सकता हैं। शिलांग के खूबसूरत झरने देखने के लिए मानसून में यहां आना उचित समय है।
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग (Darjeeling) भारत के राज्य पश्चिम बंगाल (West Bengal) का एक नगर है। यह नगर शिवालिक पर्वतमाला में लघु हिमालय पर स्थित है। बागडोगरा हवाईअड्डे से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से होकर कुर्सियांग और घूम की खड़ी चढ़ाई से पहले रास्ते में हवा में लहराते चाय के बागान और हरी-भरी वादियों से होते हुए आप थंडर ड्रैगन पहुचेंगे।
दार्जिलिंग ब्रिटिश राज का पहला और आकर्षक हिल स्टेशन है। आज भी यहां का वन्य जीव का नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और शेरपा तेनजिंग का एवरेस्ट म्यूजियम काफी फेमस है और आकर्षण का केंद्र भी हैं।
New selfie zone at Darjeeling Railway Station #darjeelingtourism #darjeeling #Tourism #tour #indianrailways #dhr pic.twitter.com/rStzjLisIw
— Rajib Mukherjee (@rajm0345) May 9, 2022
अगर आप यहा आकर पास में स्थित चाय के बागान और हैप्पी वैली की यात्रा नहीं की तो आपकी यात्रा अधूरी है। यहां की सबसे ऊंची पहाड़ी सनसेट पॉइंट कहलाता है। यहाँ से कंचनजंघा की जुड़वा चोटियां दिखाई देती हैं। टाइगर हिल से आप माउंट एवरेस्ट का शानदार दृश्य देख सकते हैं। साथ ही प्रकृति की सबसे सुंदर सेंचल लेक में आप अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।
चेरापूंजी, मेघालय

चेरापूंजी (Cherrapunji) जिसका स्थानीय नाम सोहरा है। यह शिलांग से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चेरापूंजी पूरी दुनिया का सबसे नम इलाका है। चेरापूंजी, खासी पहाड़ी व हरियाली के बीच खुशहाली और उल्लास से भरा शहर है।
आप यहां अपने स्विमिंग कॉस्ट्यूम को जरूर साथ ले जाएं जिससे आप सेवन सिस्टर फॉल का आनंद ले सके और थोड़ी ही दूर स्थित मॉस्मई गुफाओं में भी आप घूम सकें। यहाँ के ईको पार्क और मासिनराम के लिए आप समय जरूर निकाले।
Some more pics from Cherrapunji trekking - Meghalaya pic.twitter.com/sGlWFTdTAQ
— Abhishek (@akimabhi) March 17, 2022
मौसिनराम (Mawsynram) वही जगह है, जहां दुनिया की सबसे भरी बारिश होती है। घूमने से हुई थकान को दूर करने के लिए यहां के सभी होटल मसाज का ऑफर भी देते हैं, जिसका लाभ भी आप उठा सकते हैं। यहां के पारंपरिक खासी डिशिस का भी आपको लाभ मिलेगा और झिलमिलाते तारों के बीच कैंडल लाइट सबसे खास होता है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना न भूलें।