Best Tourist Places: अक्टूबर साल का एक ऐसा महीना है, जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून अपने आखिरी सीढ़ी पर होता है और हल्की-हल्की ठंड अपनी दस्तक देना शुरू कर देती है। यही वजह है कि इस महीने मे घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है
मानसून खत्म होने के साथ अक्टूबर का महीना शुरू होता है। यह वह महीना है जब हमें पतझड़ के कई शानदार रंग देखने को मिलते हैं। साथ ही, इस महीने में ना तो गर्मी होती है ना ही ठंड, इसलिए यह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट मौसम है। अगर आप अक्टूबर में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत के कुछ ऐसे महत्पूर्ण और शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी अक्टूबर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारत के ये अलग-अलग हिस्से मे अपनी अलग खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। आपको कहीं सुंदर बगीचे देखने को मिलेंगे, तो कहीं आपको स्पोर्ट एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा।
लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा और खूबसूरत है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में पर्यटकों को अक्टूबर में जगह ढूंढने में थोड़ी दिक्कत हो रही होगी, तो आप लाहौल स्पीति घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि ये अक्टूबर में घूमने के लिए एकदम खास जगह है। साथ ही, अगर ये जगह आपके लिए बिल्कुल नई है, तो आपको यहां बहुत मजा आने वाला है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बौद्ध मठ का दीदार करने का मौका मिलेगा।
इसके बाद, आप यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। घूमने के लिए आप ग्लेशियर लेक भी जा सकते हैं। यहां का खानपान और रहन-सहन थोड़ा- सा लद्दाख और तिब्बत से मिलता-जुलता है। जहां आपको खाने में स्वादिष्ट दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाने को भी मिलेगी।
मैसूर, कर्नाटक

अक्टूबर में देशभर से पर्यटक मैसूर घूमने आते हैं। इस महीने में यहां का मौसम भी बहुत अच्छा होता है। यह जगह कई मायनों में खास है क्योंकि यह झीलों, तालाबों और देवताओं की भूमि है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए यहां वॉटर जोरबिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। साथ ही, यह आपको भव्य महलों, कृष्ण राजा सागर, बांध और अन्य धार्मिक स्थलों की मनमोहक सुंदरता आपको बहुत पसंद आएगी।
आगरा, उत्तर प्रदेश

आप अगर उत्तर भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक, आगरा है। आगरा में खूबसूरत ताजमहल के अलावा मुगलों द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारकें, महल मौजूद हैं, जिन्हें देखना सभी पसंद करते हैं। यह देखने में न सिर्फ बड़े हैं बल्कि खूबसूरती ऐसी है कि इसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन जगहों पर घूमने के अलावा आप आगरा में शॉपिंग करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
गोवा, भारत

गोवा भारत में घूमने के स्थानों की सूची में हमेशा सबसे ऊपर रहता है। गोवा का नाम आते ही हर युवा के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। अगर आप अक्टूबर की छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं, तो गोवा एकदम परफेक्ट प्लेस है। हालांकि, यह छोटा-सा केंद्र शासित प्रदेश है लेकिन यह कई आरामदायक झोपड़ियों और पब्स से भरा हुआ है। साथ ही, यह पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गोवा में, पूरे साल पार्टी के अलावा, आप पालोलेम में कश्ती की सैर करने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। आप वागाटोर में केले की नाव की सवारी भी कर सकते हैं।
माउंट आबू, राजस्थान

माउंट आबू एक ऐसी खूबसूरत जगह है जो यूरोप के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को टक्कर दे सकती है। आबू रोड पर ड्राइव करने का अपना अलग ही मज़ा है। खासकर, उन लोगों के लिए जो ड्राइविंग का शौक रखते हैं। आप अपने दोस्तों या फॅमिली के साथ अक्टूबर में इस खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। साथ ही, भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप नक्की झील की यात्रा और ट्रेवर के टैंक में मगरमच्छ से रुबरु हो सकते हैं। साथ ही, एक अच्छे दिन बिताने के लिए आप पीस पार्क भी घूम सकते हैं।
नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल भारत के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत पर्यटक स्थल अपने पहाड़ो, मंदिरों से घिरी खूबसूरत झीलों और सुखी माहौल के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। नैनीताल कुमाऊं पहाड़ियों के बीच में स्थित एक विलक्षण पर्वतीय स्थल है जो निश्चित रूप से अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अक्टूबर का महीना नैनीताल की यात्रा के लिए ऐसा समय होता है जब आप हल्की हल्की ठंडी और सुखी माहौल के बीच नैनीताल के खूबसूरत और दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते है। बता दे अक्टूबर के महीने में नैनीताल की यात्रा में आप बिभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ साथ बिभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।