जब सुनीता ने पाइप में सब्जियां उगाने में सफलता हासिल कर ली, तब विकल्प के रूप में उन्होंने बांस में भी मिट्टी भरके सब्जी उगाने का प्रयोग किया। यही वजह है कि वह आज PVC और बांस पर बने वर्टिकल गार्डन में तकरीबन हर मौसमी सब्जियां उगाती हैं। इसलिए आपको उनकी छत पर एक भी गमला नहीं दिखेगा।
Vertical garden with pvc pipe and bamboo : शहरों में टेरिस गार्डन का कल्चर बढ़ा है। धनियां-मिर्च, लहसुन आदि जैसी छोटी-मोटी चीजें आदमी घर में उगा लेता है। कुछ लोग टेरिस पर सब्जियां भी उगा लते हैं। लेकिन एक महिला ने पीवीसी पाइप और बांस के अंदर कई किलों सब्जियों उगाकर खेती का एक नया तरीका इजाद कर लोगों को हैरान कर दिया है। इस तरीके को वर्टिकल गार्डन (Vertical garden) कहते हैं, जिसकी मदद से कम से कम में भी खूब सारी सब्जियां उगाई जा सकती है। बता दें, यह तरीका बिहार के छपरा की रहनेवाली सुनीता प्रसाद ने खोजा है!
ऐसे आया पाइप में सब्जी उगाने का आइडिया

सुनीता को सब्जी उगाने का शौक रहा है। वह कोई भी बर्तन टूटने पर उसमें मिट्टी डाल एक पौधा लगा देती थीं। सुनीता ने बताया कि एक दिन वो कबाड़ी वाले को सामान बेच रही थीं। तभी उनकी नजर उसकी साइकिल पर रखी एक पाइप पर पड़ी, जिसे उन्होंने खरीद लिया और छत पर रख दिया। समय के साथ उसमें मिट्टी जमने लगी और घास भी उग आई। यह देख उन्हें एहसास हुआ कि उसमें कुछ उगाया जा सकता है।
इनकी छत पर नहीं दिखेगा एक भी गमला

जब उन्होंने पाइप में सब्जियां उगाने में सफलता हासिल कर ली, तब विकल्प के रूप में उन्होंने बांस में भी मिट्टी भरके सब्जी उगाने का प्रयोग किया। यही वजह है कि वह आज PVC और बांस पर बने वर्टिकल गार्डन में तकरीबन हर मौसमी सब्जियां उगाती हैं। इसलिए आपको उनकी छत पर एक भी गमला नहीं दिखेगा, बल्कि कई PVC पाइप और बांस खड़े दिखेंगे।
पाइप वाला तरीका लगे महंगा, तो यह करें

बहुत से लोगों को पीवीसी पाइप में सब्जियां उगाना एक महंगा तरीका लगा। इसलिए सुनीता ने बांस में वर्टिकल गार्डन बनाने का विकल्प निकाल लिया। इन दोनों ही तरीकों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। बता दें, 5 फुट के दो PVC पाइप की कीमत लगभग 1000 रुपये पड़ती है। एक पाइप में आप 4 से 5 किस्मों की सब्जियां लगा सकते हैं। अगर ये तरीका महंगा लगे तो 10 से 20 रुपये के बांस को चार टुकड़ों में काट लें, और फिर उसके चारों ओर प्लास्टिक लगा लें। इसे तैयार करने में 35 से 40 रुपये ही खर्च करने होंगे और एक अच्छा वर्टिकल गार्डन तैयार हो जाएगा।
पाइप में उगा लेती हैं ये सब सब्जियां

सुनीता, इन पीवीसी पाइप्स में बैंगन, भिंडी, स्ट्रॉबेरी और गोभी आदि उगाती है। पाइप में गोभी को उगा देखकर तो लोग शॉक्ड रह जाते हैं। सुनीता को खेती की इस पद्धति के लिए ‘किसान अभिनव सम्मान’ जैसे कई अवॉर्ड भी मिले हैं। वो कहती हैं कि वर्टिकल खेती से उपजी सब्जियों से लोगों का स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा और पैसे भी बचेंगे। सुनीता चाहती हैं कि इस तरीके को हर कोई अपनाए।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना न भूलें।